मुंबई (व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट का सिलसिला जारी है। अब राज्य के पुलिस कर्मियों,अधिकारियों पर गाज बनकर टूटा है। मिली खबर के अनुसार राज्य के 1000 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें से 316 आईपीएस अधिकारी शामिल है। पिछले 24 घंटों में 276 पुलिस वाले कोरोना की चपेट में आए है।
राज्य में नाईट कर्फ्यू लगा है। लोगों को कंट्रोल करने और नियमों का पालन करने के लिए पुलिस बल को सड़कों पर उतरन पड़ता है। सीधे नागरिकों से संपर्क होता है। जान जोखिम में डालकर पुलिस कर्मी लोगों की जान बचाने का काम करते है। सरकार ने 55 साल उम्रवाले पुलिस कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम का सुझाव दिया है।
इसलिए बंदोबस्त व नियमित काम के लिए मैनपॉवर उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। कई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक साथ ही कोरोना हो गया हौ। उन्हें आईसोलेट किया गया है। ऐसी स्थिति में मुंबई,पुणे सहित अन्य बड़े शहरों में परेशानी आ रही है। अब तक 9 हजार पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण हुआ था। इसमें 100 से अधिक की मौत हो गई है। हाल ही में मुंबई और ठाणे शहर में 2 पुलिसकर्मी की मौत हुई है।