Pcmcपिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा स्थायी समिति के 15 सदस्य और 3 पूर्व सभापति एसीबी के रडार पर है। कल 29 सितंबर को 15 सदस्यों को एसीबी पुणे के समक्ष हाजिर होना है। इसके लिए सभी को पहले ही नोटिस मिल चुकी है। साथ ही 2017 से अब तक हुए सभी पूर्व सभापतियों को भी जांच के घेरे में लेते हुए एसीबी कभी भी तलब कर सकती है। ऐसी बातें छनकर आ रही है।
आपको बताते चलें कि पुणे एंटी करप्शन की टीम ने पिंपरी चिंचवड मनपा के स्थायी समिति कार्यालय पर 18 अगस्त के दिन जाल बिछाकर छापा मारा और सभापति नितिन लांडगे के स्वीय सहायक पिंगले को रंगेहाथ पकड़ा। इसी के साथ चार अन्य कर्मचारियों समेत सभापति लांडगे की गिरफ्तारी हुई। पुलिस रिमांड के बाद जेल जाना पड़ा। पुलिस रिमांड के दौरान स्थायी के सदस्यों को भी रिश्वत का पाकिट मिलता है ऐसी जानकारी सामने आयी। अब एसीबी ने सभी को 29 सितंबर के दिन हाजिर रहने के लिए नोटिस भेजी है। पालिका में पहली बार ऐसा हुआ कि सभापति को जेल जाना पड़ा है। विपक्षी पार्टियां भाजपा के इस भ्रष्टाचारी रुप को भूनाने के लिए आंदोलन,विरोध प्रदर्शन कर रही है। पालिका चुनाव में यह बडा मुद्दा विरोधियों की ओर सेे उछाला जाएगा।
एसीबी के हाथ एक ऑडियो क्लिप हाथ लगी है जिसमें एक विज्ञापन फ्लैक्स व्यवसायी से वर्कऑर्डर के बदले पैसों की डिमांड की जा रही है। पालिका के सभी कर्मचारी जो जेल जाकर छूटे हैं उन्हें आयुक्त राजेश पाटिल ने तत्काल सेवा से निलंबित कर चुके है। स्थायी समिति में भाजपा के 10,राकांपा 4,शिवसेना के 1 सदस्य है। सभी सदस्यों को एसीबी ने पूछताछ के लिए तलब किया है।