गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा गांव के रहने वाले मोहम्मद अली सिवान से अपनी पत्नी के साथ गोपालगंज आ रहे थे। उधर थावे थाना क्षेत्र के धतिवना गांव का संजीव कुमार सिंह चनावे गांव की तरफ जा रहा था। इस बीच दोनों जैसे ही चनावे गांव के पास आमने सामने पहुंचे की दोनों की बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।
जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिर स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उन्हें थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद जख्मी दोनों युवकों के परिजन भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया। जहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
उधर इमरजेंसी वार्ड में इलाज के क्रम में दोनों की हालत बिगड़ती देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें गोरखपुर लेकर रवाना हो गए।