Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ.. हमारे प्यारे बप्पा को आज हर जगह ऐसे जयकारों के साथ विदाई दी जा रही है। आज अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को विदाई दी जा रही है और कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस साल भी गणेश भक्तों की खुशी फीकी रही। पिछले साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को शांति से और कई नियमों का पालन करते हुए बप्पा को विदाई देनी पड रही है। इसी बीच पुणे में सम्मानित चौथे गणपति तुलसीबाग गणपति का ढोल-ताशा बजाते समय पुलिस ने रोक लगाते हुए,जुलुस को रोका और ढोल ताशा को जब्त कर लिया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा के बाद अंततः सामग्री वापस कर दी गई।
इस वर्ष उत्सव मंडप के सामने पुणे के पांच गणपति विसर्जित किए जा रहे हैं। सुबह 11 बजे कस्बा गणपति और अन्य चारों गणपतियों का विसर्जन किया जाना था। लेकिन कोरोना के मद्देनजर नियमों की घोषणा की गई। इस समय जब तुलसीबाग गणपति के विसर्जन में ढोल बजाया जा रहा था,पुलिस वहां पहुंच गई और ढोल बजाने वालों का साहित्य जब्त कर लिया। इसके बाद थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी। कार्रवाई के बाद हंगामा हुआ,कार्यकर्ताओं और पुलिस में कुछ समय तनातनी रही।
इस बीच तुलसीबाग गणपति मंडल ने कहा है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि सिर्फ समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसा मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन पंडित ने कहा। पुलिस ने जब्त सामग्री को कुछ देर बाद वापस कर दिया। इसके बाद शांतिपूर्ण जुलूस में गणपति का विसर्जन किया गया। गणेश विसर्जन के मद्देनजर पुणे शहर की सभी दुकानें आज बंद हैं। साथ ही पुणे में आज 7,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।