गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: भाजपा व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगत नारायण प्रसाद को बनाया गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ शशि शेखर झा ने बताया कि 12 सितंबर 2021 को रविवार को भोजपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला संयोजक सह संयोजक, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला प्रभारी भाग लेंगे। बैठक का उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नगेंद्र, बिहार संगठन भिखू भाई दलसानिया, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित कई मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश सह संयोजक डॉ शशि शेखर झा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक साह विधान परिषद राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है।
उन्होंने बताया कि गोपालगंज के जिला संयोजक जगत नारायण प्रसाद को बनाया गया है। वहीं वैशाली के जिला संयोजक विजय प्रकाश कुशवाहा, बक्सर के सुरेश केसरी को, पटना ग्रामीण के शशिकांत आर्य और ढाका के हरीश प्रसाद को जिला संयोजक बनाया गया है। मनोनयन के बाद जिला संयोजक जगत प्रसाद नारायण ने कहा कि जिले के व्यवसायी बन्धुओं की सुरक्षा के लिए सरकार से मांग करेंगे ताकि व्यवसायी भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय कर सकें| कोरोना काल में व्यवसायी बंधु काफी नुकसान में रहे है| इसलिए सरकार से व्यवसायियों की मदद की बात भी करेंगे|
प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जगत नारायण के जिला संयोजक बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी| श्री प्रसाद को जिला संयोजक बनाये जाने पर प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ पटना के राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्र प्रभारी अशोक गुप्ता, गोपालगंज के मुरली गुप्ता, दीपक कुमार दीपू, अभिषेक कुमार उर्फ पिंटू, ज्योति भूषण, सोनू कुमार सोनी, ध्रुव जी प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू और कृष्णा जी ने जगत नारायण प्रसाद को जिला संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी।