गोपालगंज | व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के चंद्रगोखुल रोड स्थित सायबो कैम्पस डॉ. जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट में गुरुवार को मिस इंडिया यूनिवर्स 2021 की फाइनलिस्ट सुरम्या प्रियदर्शनी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राकेश कुमार दुबे व छात्र छात्राओं ने सबसे पहले संस्थान परिसर में आगमन के दौरान पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर सुरम्या का स्वागत किया। सुरम्या प्रियदर्शिनी के पिता रंजन कुमार सिन्हा राजू व मां पुष्पा सिन्हा सेवानिवृत शिक्षक हैं।
सुरम्या की प्रारंभिक शिक्षा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में हुई। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से बी टेक करने के बाद उन्होंने गोपालगंज के सायबो कैम्पस डॉ. जाकिर हुसेन इंस्टीट्यूट से एमबीए की डिग्री अर्जित की। सुरम्या सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं हैं, पढाई के मामले में भी उन्होंने एक मिसाल कायम किया है। वाकई हाउसवाइव्स या वर्किंग के लिए सुरम्या बहुत बड़ा संदेश देने वाली हैं। आपको बता दें कि गोपालगंज की आइकॉन बन चुकी मोस्ट ब्यूटीफुल सुरम्या ने कुछ ऐसा ही किया है कि एक बार फिर बिहार का नाम सुंदर प्रदेश में गिना जा रहा है। गोपालगंज की सुरम्या प्रियदर्शिनी इस वर्ष गुरुग्राम में 17 से 21 अगस्त 2021 तक आयोजित होने वाले मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021 में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
बता दें कि गुरुग्राम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की महिलाएं भाग ले रही थी। जो महिला यह प्रतियोगिता जीतेगी वह आगे चल कर अंतरष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुरम्या की इस उपलब्धि से विवाहित महिलाओं में कुछ करने की एक प्रेरणा जगेगी। सुरम्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाहने वालों को दिया है। गुरुवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में श्री नीलेश त्रिपाठी, प्रो. पीके उपाध्याय, चंद्रकांत पांडेय, सीए अनूप कुमार, रवि रंजन दुबे, सत्यम प्रियदर्शी, मुमताज, प्रियांशी दुबे व नदीम समेत तमाम छात्र व छात्रएं मौजूद थे।