Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका में एसीबी की छापेमारी के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु है। विपक्षी दल को बैठे बैठाए भाजपा को घेरने का मुद्दा मिल गया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष नितिन लांडगे समेत अन्य चार पालिका कर्मचारी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। महानगर पालिका में भ्रष्टाचार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है इसके विरोध में आज शिवसेना पार्टी की ओर से पिंपरी चिंचवड़ महापालिका भवन के मुख्य द्वार पर आंदोलन कर नारेबाजी की गई।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शिवसेना शहर अध्यक्ष सचिन भोसले के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। सचिन भोसले ने कहा कि पिंपरी चिंचवड़ महापालिका के स्थायी समिति कार्यलय में एसीबी की रेड पड़ी यह इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। इस कार्रवाई की वजह से शहर वासियों का नाम ख़राब हुआ है,यह अपमानजनक घटना है।
पिंपरी चिंचवड़ शहर की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सत्ता पालिका में सौंपी। शहर का विकास करने के बजाय अपना विकास करने लगे। सत्ता का दुरुपोग किया जा रहा है। शहर की जनता टैक्स के रुप में अपनी गाढी कमाई का पैसा पालिका तिजोरी में जमा कराती है ताकि शहर का विकास हो सके। शहर के लोगों के पैसों की जिम्मेदारी शिवसेना लेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी। पिंपरी चिंचवड़ शहर की जनता के पैसों की लूट शुरू है। इसका विरोध करने के लिए हम आज का आंदोलन कर रहे है और शिवसेना की मांग है कि भ्रष्टाचार में और भी कई लोगों के नाम होने की जानकारी सामने आयी है। इसीलिए इस करवाई की जाँच कर सचाई सामने लाकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा शिवसेना शहर अध्यक्ष सचिन भोसले ने कहा।