गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा गांव के मंजूर आलम और उसकी पत्नी अजमेरी खातून गोपालगंज शहर में किसी काम को लेकर आए हुए थे। काम खत्म होने के बाद वे बाइक पर सवार होकर अपने गांव सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा वापस लौट रहे थे।
इस बीच वे जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव के पास पहुंचे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
वहीं इस हादसे की सूचना घायलों ने अपने परिवार के सदस्यों को दे दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य सदर अस्पताल में पहुंचे और अपनी देखरेख में दोनों का इलाज करवा रहे हैं। बाइक सवार मंजूर आलम ने बताया कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव के पास नेशनल हाईवे पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।