Pimpri पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) अनैतिक संबंधों के कारण मठाधीश महंत ने अपने साथी की मदद से एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कात्रज घाट में फेंक दिया और कानून की नजर में धूल झोंकने का काम किया। भारती विद्यापीठ पुलिस ने महज बारह घंटे में महंत समेत चारों को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाल्हेकरवाडी में हुई। मारे गए व्यक्ति का नाम आनंद गुजर (उम्र 44, निवासी आकुर्डी) है। यश निकम,अशोक बडगाम और आनंद (पूरा नाम मालूम नहीं) की पत्नी,महंत रमेश कुंभार को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कालस्कर के अनुसार शनिवार को कात्रज नए घाट में होटल मराठी शाही के सामने एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल में भेजा। इसी बीच पुलिस को शव के पास एक जुपिटर दोपहिया वाहन मिला। उसका नं बर चेक करने पर पता चला कि वह फर्जी है। पता चला कि वाहन आनंद गूजर का है। पुलिस जांच के मुताबिक गूजर की पत्नी पिछले छह महीने से महाराज(महंत) के मठ में रह रही थी। इसके बाद गूजर शुक्रवार को मठ गए। वहां उसका अपनी पत्नी और महाराज से झगड़ा हो गया। इस झगड़े में महंत,उनकी पत्नी और महंत के सेवकों ने उन्हें पीट-पीट कर मार डाला। पिटाई से आनंद की मौत हो गई।
मठाधीश रमेश कुंभर ने उनके शरीर को ठिकाने लगाने और ब्रीज कार में रखने की साजिश रची। कार से शव को घाट तक लाया गया। वहीं शव को फेंका गया। एक सेवक हैप्पी जुपिटर स्कूटर का नंबर बदलकर ले आया। आनंद का शव कात्रज घाट स्थित मराठा रॉयल होटल के सामने मिली। स्कूटी उसके बगल में खड़ी थी। ताकि ऐसा लगे कि मानो उसे किसी वाहन ने उड़ा दिया हो। आइडिया कंपनी की आनंद गूजर की पत्नी के नाम से एक एजेंसी है। पत्नी ने महंत को ब्रीज कार भी गिफ्ट में दी है। आनंद गूजर फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था।शव की शिनाख्त के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच दल के इंस्पेक्टर प्रकाश पासलकर और नितिन शिंदे ने की थी।