गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के संत मोड़ पर हुई फल व्यवसाई की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपियों में गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के निवासी जावेद आलम, नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव के निवासी मोहम्मद हुसैन और नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव के निवासी और कपड़ा व्यवसाय इकराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी शाह आलम और अनस सलाम समेत नामजद 5 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 3 दिन पूर्व उचकागांव थाना क्षेत्र के संत मोड़ के पास शहर के फल व्यवसाई परवेज कुज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पिता जियाउल मियां के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने नामजद तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ करने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही फरार चल रहे नामजद 5 आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।