गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के छपिया गांव में शौच करने गई एक किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अरोपित छपिया गांव का ही विजय कुमार यादव बताया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि किशोरी अपने घर से शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान गांव के ही युवक ने किशोरी के पकड़ लिया। इसके बाद स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में किशोरी के पिता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
महिला थानाध्यक्ष अफशां परवीन ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में उसके पिता के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिय गया है। वही मामले में पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। आरोपित से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरायत में भेज दिया गया।