गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैसहीं गांव में पोखरे से मछली मारने का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घायलों में माया देवी उसका पुत्री रागिनी कुमारी समेत अन्य लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मांझागढ़ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लि सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि उनके पोखरे में शुक्रवार को पड़ोस के कुछ लोग जबरन मछली मार रहे थे। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद गांव के लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामले को शांत कराया गया। इसके बाद घायलों को लेकर परिजन पहले स्थानीय अस्पताल में लेकर गए।
इसके बाद वहां से सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।