पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) समाज में आज भी साहस,बहादूरी,अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान किया जाता है। सम्मान से उन्हें भविष्य में ऐसे ही काम करने को प्रोत्साहित करते है। वांगनी रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची की जान बचाने वाले साहसी युवक मयूर शेलके का सम्मान भारतीय रेलवे मजदूर संघ की ओर से किया गया।
भारतीय रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री मंगेश देशपांडे ने कल्याण भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में मयूर शेलके का पुष्पगुच्छ,शाल,श्रीफल,स्मृतिचिन्ह देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर अशोक शुक्ला भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री तथा रेल प्रभारी,मध्य रेल्वे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री उमेश महाडिक,महामंत्री एस पी तिवारी,सह-महामंत्री ए के मिश्र,पुणे मंडल से मंडल अध्यक्ष श्री अजय सिन्हा,मंडल मंत्री श्री होमनदेव शर्मा,मंडल वित्तमंत्री श्री अनुज कुमार सिंह ऑनलाईन के माध्यम से उपस्थित होकर उज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया ।
इस अवसर पर मध्य रेल्वे कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री रत्नाकर वागज,सह-सचिव श्री अशोक वडवलकर तथा परेल ब्रांच के कोषाध्यक्ष केशव कुमार और श्री जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।