व्हीएसआरएस न्युज -महामारी कोरोना का मृत्यु दर कम करने के लिए ‘मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के तहत घर- घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है। पिंपरी चिंचवड शहर में गत 5 दिन में 72 हजार 379 घरों के दो लाख 25 हजार 823 लोगों की जांच की गई। इसमें महामारी कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं। कोरोना के अलावा डायबिटीज के 1322, हाई ब्लड प्रेशर के 1541 और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 60 मरीज पाए गए हैं। सारी और आईएलआई के 110 मरीज मिले हैं उनकी भी कोविड टेस्ट की जा रही है।
शहर में कोविड मुक्त महाराष्ट्र मुहिम के तहत चलाये जा रहे ‘मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत 18 सितंबर से की गई है। मनपा द्वारा 15 सितंबर से 10 अक्टूबर और 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर ऐसे दो चरणों में यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत शहर के 24 लाख 76 हजार 483 लोगों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें 2165 स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है। इसके लिए 709 टीमें गठित की गई है। जोकि छह से सात लाख घरों तक पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संतोष पाटिल ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि, इस सर्वे में घर-घर जाकर लोगों की बीमारियां जांच कर कोविड सदृश्य लोगों को फीवर क्लिनिक में संदर्भित किया जाएगा। गत पांच दिनों में 72 हजार 379 घरों का सर्वे किया गया। कुल दो लाख 25 हजार 823 लोगों की जांच की गई। इसमें महामारी कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं। इस महामारी के अलावा डायबिटीज के 1322, हाई ब्लड प्रेशर के 1541 और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 60 मरीज पाए गए हैं। साथ ही सारी और आईएलआई के 110 मरीज मिले हैं।