पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में आर्मी भर्ती पेपर लीक मामले में पुणे पुलिस ने 5 लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार करके मामले की तह तक पहुंची है। लेकिन आज भी इस प्रकरण का मास्टर माइंड फरार है। भारतीय सेना में इन लोगों की पैठ कितनी गहरी है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। यह गिरोह देश के युवाओं जो आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते है उनको परीक्षा पेपर 1 से 3 लाख रुपये में बेचते थे। ऐसी जानकारी पुणे पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ रविंद्र शिष्य ने दी।
पुणे पुलिस एंटी एक्सटॉर्शन सेल इस काम में जुटी है। पुलिस की दो टीमें देश के गद्दारों की धरपकड में जुटी है। 28 फरवरी को जब द्ेशभर में सेना भर्ती का लिखित परीक्षा हो रही थी तब एक घंटा पहले पुणे पुलिस को पेपर लीक होने की पुख्ता खबर लगी। पुलिस ने आर्मी विभाग से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। आर्मी ने तत्काल परीक्षा पूरे देश में रद्द करने का निर्णय लिया था।
भारतीय फौज में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देश का हर नौजवान देखता है। हर युवक चाहता है कि वह भारतीय फौज में शामिल होकर देश के लिए अपनी जान हंसते-हंसते कुर्बान करें। और इसके लिए देश के नौजवान सालों कड़ा परिश्रम करते हैं, अपना पसीना बहाते हैं तब जाकर उन्हें भारतीय फौज में अपनी सेवा देने का मौका मिलता है। लेकिन कुछ चंद पैसों के लालच में कुछ गद्दारों देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा पर बदनुमा में दाग लगा दिया है।