पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में कोरोना बम फटा है। कोरोना की बेकाबू रफ्तार,टूटते नियम यह संकेत दे रहे हैं कि 28 फरवरी से पुणे और मुंबई लॉकडाउन की ओर बढ रहे है। वासीम के एक होस्टल मे रहने वाले 190 छात्रों के पॉजिटिव मिलने से हाहाकार मच गया है। स्कूल प्रशासन में हडकंप मच गया है। इसमें से अधिकांश छात्र अमरावती जिले के हैं।
पुणे मनपा ने बढते कोरोना रफ्तार को देखते हुए पूर्व नियोजित तरीके से जम्बो कोविड सेंटर शुरु करने की कवायद तेज कर दी है। निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत बेड खाली रखने का निर्देश दिए गए। कल पुणे में एक दिन में 500 कोरोना मरीज पाए गए। पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर की स्थिति पुणे शहर जैसी बनती जा रही है। यहां भी नए मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। लेकिन तैयारी के मामले में पिंपरी पालिका प्रशासन पिछडी है।
दोनों शहरों में फिलहाल नाइट कर्फ्यू और स्कूल कालेजों को बंद कर दिया गया है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में पुलिस की पैनी नजर है। भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप के जन्मदिन कार्यक्रम में अपार भीड और कोरोना नियमों का उल्लंगन मामले में 30 महिलाओं पर दंडात्मक कार्रवाई और महापौर माई ढोरे के पुत्र जवाहर ढोरे पर चिंचवड पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। मुंबई में 190 छात्रों के पॉजिटिव से अब संकेत मिलने लगे है कि पुणे जिला और मुंबई लॉकडाउन की ओर आगे बढ रहे है। होस्टल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 229 हो गई है। बुधवार को एक दिन में 180 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मुंबई के सभी कोविड सेंटर फिर से शुरु किए जा रहे है।
महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना मामले
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है बीते 24 घंटों में पूरे राज्य में 8807 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि 80 लोगों की मौत हुई है। मुंबई शहर में बीते 24 घंटों में 1167 मामले सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2772 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।