पिपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश का डंका अब विदेशों में भी बजने लगा है। आयुक्त का वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉडर्र्,लंदन में नाम दर्ज हुआ है। इसके पहले आयर्न मैन किताब से नवाजे जा चुके है। इसके अलावा देश के लिए कई पदक,गोल्ड मेडल जीतने में महारथ हासिल है। आयपीएस,आयएएस,संरक्षण दल,आर्म फोर्स,सनदी,पॅरामिलिटरी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में सूचीबद्ध होने वाले आयुक्त कृष्ण प्रकाश देश के पहले अधिकारी बन गए है।
वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड लंदन के सचिव अनुराग पांडेय,सचिव डॉ.प्रदीप मिश्रा के हाथों कृष्ण प्रकाश को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। ब्रिटिश संसद के सदस्य वीरेंद्र शर्मा,आलोक शर्मा,वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड इंग्लैंड के चेयरमैन डॉ. दिवाकर सुकुल व वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड्स इंग्लैंड के भारत में अध्यक्ष तथा दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील संतोष शुक्ला आदि मान्यवरों ने आयुक्त कृष्ण प्रकाश को इस सम्मान को पाने के लिए बधाई दी।
आयुक्त कृष्ण प्रकाश का जहां जहां तबादला होकर गए वहां से अपराध,अवैध धंधों पर जमकर प्रहार किया। जीरो टॉलरेंस मूलमंत्र के साथ नई जगह एन्ट्री मारते है। उनके डर,भय से गैरकानूनी धंधा करने वाले अपना धंधा बंद कर देते है या फिर सीमा से पलायन कर जाते हैं। पुलिस प्रशासन में मजबुत पकड रखते है। पुलिस अधिकारी हो या कर्मचारी गलत काम करने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हैं। आयुक्त कृष्ण प्रकाश पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव काम नहीं आता। बिना किसी दबाव में स्वतंत्र होकर काम करते है और निर्णय लेते है। कृष्ण प्रकाश स्वच्छ छवि,कार्यक्षम,कर्मठ,ईमानदार,तेजतर्रा अधिकारी के रुप में जाने जाते है। शहर में अवैध धंधे पूर्ण बंद,क्राईम का ग्राफ में गिरावट देखने को मिल रहा है। शहर की जनता पुलिस आयुक्त के कामकाज से काफी खुश और प्रभावित है। काफी दिनों बाद ऐसा कर्मठ पुलिस आयुक्त शहर को मिला। ऐसी चर्चा शहरवासी करते है।