गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धामापाकड़ गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार का पैर टूट गया। बाइक सवार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के ही मंगूरहा गांव का सुरेश सहनी बताया गया है। इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में ट्रैक्टर के धक्के से घायल सुरेश सहनी ने बताया कि वह शहर में बाइक से घुमाकर ब्रेड बेचने का काम करता है।
आज मंगलवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपने घर से गोपालगंज शहर में आ रहा था। इस बीच वह जैसे ही धामापाकड़ गांव के पास पहुंचा की तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बाइक सवार को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की खबर बाइक सवार ने अपने परिजनों को दे दी है। सूचना मिलने के बाद बाइक सवार के परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनकी देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। बाइक सवार सुरेश सहनी ने बताया कि धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
वहीं हादसे के बाद उसने लोगों से ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की बात कही। लेकिन उसे पकड़ने का किसी ने प्रयास नहीं किया। इसकारण व बाइक सवार को धक्का मारने के बाद फरार हो गया।