सहरसा| व्हीएसआरएस न्यूज: आज मंगलवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरंगा चौक के समीप दीपक कुमार नामक 12वीं के छात्र को असामाजिक तत्वों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। हालांकि घटना के तुरंत बाद युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया जहां वह सुरक्षित बताया जा रहा है।
वही घायल दीपक के भाई आदित्य की मानें तो सुबह दीपक कुमार कोचिंग जा रहा था तभी एक युवक आया और एक लड़की के तरफ देखने व आंख मिलाने के छोटी सी विवाद में मारपीट करने लगा। इसके बाद हथियार निकाला और फायरिंग करने लग। वो किसी तरह जान बचा कर भाग गया। जिसके बाद मेरे भाई को गोली मार दिया गया। हालांकि सदर थाना पुलिस घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर पहुंची और गोली का दो खोखा बरामद किया।
इस बारे में थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि प्रथम द्रष्टया लड़की के विवाद में गोलीकांड की जानकारी मिली है। जख्मी के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाला भी जल्द पुलिस के गिरफ्त में लिया जायेगा।