पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) नव वर्ष के कुछ ही दिन दूर हैं,नए साल का स्वागत करने के लिए कई स्थानों पर पहले से ही तैयारियां चल रही ह््ैं। इसे ध्यान में रखते हुए,मुंबई,पुणे,गोवा और बैंगलोर के विभिन्न स्थानों पर 34 किलोग्राम चरस और नशीले पदार्थ बेचे जाने थे। इससे पहले दो आरोपियों को रेलवे पुलिस ने पुणे में गिरफ्तार किया है। यह पता चला है कि चरस का बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपये है।
ललित कुमार दयानंद शर्मा (49, हिमाचल प्रदेश के निवासी) और कौलसिंह रूपसिंह (40, निवासी हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पता चला कि पुणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में वाडिया ब्रिज पुणे शहर में नए साल के अवसर पर नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए चरस की एक बडी खेप पहुंचने वाली है। उसी रात पुल से नीचे उतरे ललित कुमार दयानंद शर्मा और कौलसिंह रूपसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 34 किलो चरस मिला है।यह स्पष्ट हो गया कि वर्तमान में उस पदार्थ का मूल्य 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार 300 रुपये है। 34 किलो चरस में से 22 किलो मुंबई में भेजन जाना था, 5 किलो गोवा में,5 किलो बैंगलोर में और 2 किलो पुणे में लाया गया। चरस भी पुणे में बेची जानी थी। इस धम्धे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश रेलवे पुलिस कर रही है।
महाराष्ट्र राज्य मुंबई के अप्पर पुलिस महासंचालक संदिप विष्णोई के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सदानंद वायसे पाटिल,अप्पर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर,पुुलिस निरिक्षक मौलाना सैय्यद,पुलिस निरिक्षक सरेशसिंग गौड,माधव केंद्रे,अशोक गायकवाड,गंगाधर ईप्पर,गणेश शिंदे,श्रीकांत बोनाकृति,कैलास जाधव की टीम ने कार्रवाई की। आगे की जांच पडताल पुलिस निरिक्षक गौड कर रहे है।