नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) इस वर्ष 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला है। 2019 में 88 देशों के लगभग 10 करोड लोगों तक वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की सहायता पहुंचाने का नेक काम किया। नॉर्वे की नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट राइस एंडर्सन ने यह पुरस्कार घोषित किया।
इस पुरस्कार की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप, ग्रेटा थनबर्ग समेत 318 उम्मीदवार शामिल थे, जिनमें से 211 व्यक्ति और 107 संगठन थे। उल्लेखनीय है कि नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष के चिकित्सा, भौतिकी, रसायन और साहित्य के नोबेल के पुरस्कारों की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। विश्व खाद्य कार्यक्रम भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर संयुक्त राज्य की एजेंसी है। इस कार्यक्रम के तहत दुनिया भर में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाता है। गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसे आपात स्थितियों में यह काफी सक्रिय होती है।
इससे पहले, इस बार रसायन विज्ञान और भौतिक समेत कई क्षेत्रों में नोबल पुरस्कार का ऐलान किया जा चुका है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस बार जीनोम एडिटिंगफ की एक पद्धति विकसित करने के लिए इस वर्ष का पुरस्कार फ्रांस की विज्ञानी इमैनुएल शारपेंतिए और अमेरिका की जेनिफर डाउडना को दिया गया है। दोनों महिला विज्ञानियों ने अहम टूल आरआइएसपीआर-सीएएस9फ को विकसित किया है। इसे जेनेटिक सीजर्स नाम दिया गया है।