पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) आजादी का अमृत महोत्सव के अभियान में, पुणे जिला कृषि उपज मंडी समिति ने ऐसे व्यक्ति की पहचान करके सम्मानपत्र से नवाजा,जो वर्ष 2021 से 2022 में समिति के माध्यम से बेचे जाने वाले विभिन्न सामानों में से सबसे अधिक खरीदता और सबसे अधिक माल खरीद पर सबसे ज्यादा सेझ टैक्स का भूगतान किया।
100% सेझ टैक्स के भूगतान का आदर्श स्थापित
पिंपरी के प्रसिद्ध किराना व्यापारी शाम मेघराजानी (फॅर्म-नंदलाल हंसानंद) ने बिना टैक्स चोरी किए ईमानदारी से सेझ टैक्स भरने का रिकॉर्ड स्थापित किया। इनके देशभक्ति,सामाजिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पन्न बाजार समिति पुणे द्धारा आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर सम्मानपत्र से सम्मानित किया। शाम मेघराजानी(नंदलाल हंसानंद) का सम्मान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर राजेंद्र निंभोरकर के करकमलों द्धारा हुआ।
शाम मेघराजानी का सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष योगदान
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर यूरी सजिर्कल स्ट्राईक,कारगिल युद्ध समेत अन्य भारतीय सैन्य ऑपरेशन में सक्रिय भूमिका निभायी और अपने पराक्रम का लोहा मनवाया। इनके उत्कृष्ठ राष्ट्र सेवा को देखते हुए इन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल,उत्तम युद्ध सेवा मेडल,अति विशिष्ट सेवा मेडल से गौरव किया गया। ऐसे महान राष्ट्रभक्त,पराक्रम व्यक्ति के हाथों सम्मानपत्र लेना एक गौरव की बात है। ऐसी प्रतिक्रिया शाम मेघराजानी ने व्यक्त की। आपको बता दें कि शाम मेघराजानी को किराना व्यापार अपने पूर्वजों से विरासत में मिली। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर व्यापार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। पिंपरी कैम्प में इनका नाम आदर भाव से लिया जाता है। विभिन्न सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमों में इनका विशेष योगदान होता है।
सम्मानपत्र समारोह कार्यक्रम में ये मान्यवर रहे उपस्थित
इस अवसर पर अध्यक्ष सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर राजेंद्र निंभोरकर,मार्केट कमेटी के मुख्य प्रशासक मधु कांत गार्ड,संयुक्त सचिव,राम गाडगे,पुणे उपस्थित थे। चैंबर्स मर्चेंट राजेंद्र बंठिया,अदत एसो के अध्यक्ष बापू भोंसले,विलास बुजबल,गणेश सस्ते,शिवाजी गायकवाड़, हमाल पंचायत के संतोष नांगरे,पूर्व अधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।
पिंपरी के व्यापारियों वर्ग करेगा शाम मेघराजानी का भव्य सत्कार-मनोहर जेठवानी
किराना होलसेल व्यापारी शाम मेघराजानी(फॅर्म-नंदलाल हंसानंद) का कृषि उत्पन्न बाजार समिति पुणे की ओर से सत्कार की खबर जैसे ही फैली,पिंपरी के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सत्कार पाने के लिए शुभकामनाओं की वर्षा होने लगी। पिंपरी के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर जेठवानी ने पिंपरी के समस्त व्यापारियों की ओर से नंदलाल हंसानंद का भव्य सत्कार करने की घोषणा की है। मनोहर जेठवानी ने कहा है कि शाम मेघराजानी ने हम सब व्यापारियों का सिर गर्व से उंचा किया है। सौ फीसदी सेझ टैक्स भरकर जिस तरह वे अपने देश और समाजिक दायित्व का पालन किया,यह व्यापारियों के लिए एक आदर्श होगा। व्यापारी वर्ग भी देश और समाज के प्रति ईमानदारी से अपने कर्तव्य को पालन करते हैं,टैक्स का भूगतान करके देश के विकास में योगदान देते हैं,यह बात शाम मेघराजानी ने साबित कर दिखाया। अक्सर यह कहा जाता है कि व्यापारी टैक्स चोरी करते हैं,लेकिन शाम मेघराजानी ने इस सोच को बदला है। व्यापारी भी ईमानदार होते है,देश,समाज के प्रोति जवाबदेही होते हैं।ऐसा मनोहर जेठवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।