पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता,राहुल गांधी के करीबी और राज्यसभा सांसद राजीव सातव कोरोना युद्ध हार गए। आज उनका पुणे के जहांगीर हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन से कांग्र्रसियों में शौक की लहर पैदा हो गई।
स्व. सातव 22 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुए थे। पुणे के जहांगीर में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। युद्धस्तर पर इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तबियत बिगडती चली गई। डॉक्टरों के अनुसार कुछ दिनों के लिए तबियत में सुधार भी आया था और रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। जल्द ही अस्पताल से छूट्टी मिलने वाली थी। लेकिन इसी बीच उनको निमोनिया की शिकायत हुई। फिर वेंटिलेटर पर रखना पडा।
जालना में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि डॉक्टरों की उनसे बात हुई है साइटोमेगालों नाम का एक वायरस पाया गया है। विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही थी। लेकिन आज उनका निधन हो गया।