पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज़) पुणे के शिवाजीनगर मुख्यालय में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने खुद को गोली मारने का प्रयास करने के बाद उसे बचाने का प्रयास करने गए पुलिस साथी कर्मचारी को गोली लगने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आज सुबह यह घटना घटी । घटना की जानकारी मिलने के बाद सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना को लेकर पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के अनुसार, बचाने के प्रयास में कांस्टेबल बेंडाले जख्मी हो गए। बेंडाले और पुलिस सिपाही सस्ते शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त है। क्वाटर्र गेट में सस्ते और एक महिला कर्मचारी रात की ड्यूटी में तैनात थे। इस दौरान सस्ते और महिला कर्मचारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद से मानसिक रूप से तनाव में आने के बाद सस्ते ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही इसका ध्यान आया बेंडाले ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान गोली बेंडाले को लग गई। इस घटना में बेंडाले जख्मी हो गए । उन्हें ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही शिवाजीनगर मुख्यालय की पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे, शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर कोपणर घटनास्थल पर पहुंचे। आख़िरकार पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारने का प्रयास क्यों किया ? इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। शिवाजीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।