पटना। व्हीएसआरएस न्यूज: कल सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा सदन में सीएम नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी की रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने निंदा की है। उपेंद्र कुशवाहा तेजस्वी के खिलाफ भाषा के प्रयोग पर आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने इसपर आज ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा, माननीय तेजस्वी यादव ने आज सदन में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह घोर निंदनीय है. छि: छि: ! क्या इसी राड़ी-बेटखउकी के लिए सदन है?
वही इस मामले में जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाषाई विकृति राजनीति के संक्रमण काल में एक बड़ी चुनौती है। भाषाई रूप में हर राजनीतिज्ञ को समृद्ध होना चाहिए। ऐसे लोग ईष्या और विद्वेष की बुनियाद पद राजनीतिक एजेंडा तैयार करते हैं। ऐसी टिप्पणी से राजनीतिक जीवनक की शुचिता प्रभावित होती है।