पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने आज 65 पीडित लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया। ये वो पीडित लोग है जिनका अलग अलग वारदातों में कीमती वस्तुओं को जबरन चुराने,सेंधमारी से चुराया गया था। पुलिस इन 68 मामलों की जांच में जुटी थी। भारी परिश्रम करने के बाद 65 लोगों का चोरी गया माल जब्त करके आज आयुक्त कृष्ण प्रकाश के हाथों से लाभार्थियों को वापस किया गया। ऑटोक्लस्टर में आयोजित पुलिस के एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को बुलाया गया था। कुल डेढ करोड का माल लौटाया गया। इस अवसर पर पीडितों के आंखों में खुशी के आंसू देखे गए और पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश को कोटि कोटि धन्यवाद और आभार कृतज्ञता व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,उपायुक्त मंचक इप्पर,सहायक आयुक्त डॉ.सागर कवडे,एसीपी रामचंद्र जाधव,एसीपी प्रशांत अमृतकर,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक,पीडित लाभार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे।
लौटाया गया कीमत सामानों में 21 लाख 97 हजार के 11 सोने के गहने, 34 लाख 85 हजार के 34 दोपहिया वाहन,ए रिक्शा,28 लाख 50 हजार के दो ट्रक 1 आल्टो कार,1 लाख 77 हजार के 5 मोबाईल फोन,म्हालुंगे एमआयडीसी में डकैती से 64 लाख 56 हजार का माल भी लौटाया गया।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश- पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने अपना मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का कार्य लोकाभिमुख होना चाहिए। कोई भी कार्य एक व्यक्ति नहीं कर सकता। कार्य को सफल बनाने के लिए पूरी टीम का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। पीडित लाभार्थियों को लंबे समय तक अपना सामान पाने के लिए इंतजार करना पडा इसके लिए आयुक्त ने हाथ जोडकर माफी मांगी। शहर को अपराध मुक्त बनाना और गुंडाराज खत्म करना पुलिस का मकसद है। अपराधियों के लिए दो ही रास्ते है या अपराध छोडकर सही रास्ते पर चले या फिर पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय सीमा से बाहर चले जाएं। वर्ना उनकी जगह जेल होगी। पुलिस अपराध दर्ज करके जांच करे,आरोपियों को गिरफ्तार करे,माल जब्त करे और कानून लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम करें। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मचारियों ने परिश्रम करके माल लौटाने में भूमिका निभाई ऐसे सभी पुलिस कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार आयुक्त ने घोषित किए। शहर में कानून सुव्यवस्था बनाना प्रथम और आखिरी कर्तव्य पुलिस का होता है। शहर को अपराध मुख्त बनाकर रहने योग्य बनाना भी पुलिस का दायित्व बनता है।
पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर- अपने प्रस्तावना भाषण में डीसीपी मंचक इप्पर ने कहा कि इसके पूर्व विश्व महिला दिवस के पर्व पर ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन करके लाखों रुपये का बरामद माल संबंधित मालिकों को हस्तगत करने का काम किया था। आज डेढ करोड का माल लौटाया जाएगा। यह एक प्रकार से पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश की ओर से पीडित लाभार्थियों को गिफ्ट होगा। सिटिझन सेंट्रिक पुलिस कैसी हो इसका उदाहरण पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस ने करके दिखाया। भविष्य में भी अपराधियों का नेस्तानाबुद करके आम जनता को न्याय दिलाने का काम पुलिस प्रशासन करेगी। विश्व का डिटेक्शन रेट 32% है जबकि पिंपरी चिंचवड शहर का डिटेक्शन रेट 30% है यह हमारे लिए अभिमान का बात है। ऐसा डीसीपी मंचक इप्पर ने बताया।