पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के नए पुलिस कमिश्नर के आने के बाद से हर दिन पुलिस थाने,क्राइम ब्रांच की कार्रवाई देखने को मिल रही है। लेकिन अभी तक सांगवी पुलिस स्टेशन का इस मामले में खाता नहीं खुला था। लेकिन आज सांगवी पुलिस ने भी लीड लेते हुए घर से चुराए 24 तोला सोना समेत चोर को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।
सांगवी पुलिस के अनुसार फरियादी संगीता अजित कांकरिया उम्र 52 नि.राजयोग बंगला क्रांतिनगर नवी सांगवी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके घर से 24 तोला सोने के गहने चोरी हुआ है। सांगवी पुलिस की जांच टीम घर पर पहुंची और घरवालों तथा नौकरों से पूछताछ की। मगर सुराग नहीं मिल सका। फिर एक केअर टेकर युवक का पता चला जो काम छोडकर चला गया था। शक की सूई उसकी ओर घूमी। पुलिस ने मोबाईल लोकेशन का पता किया। फिर फेसबुक पर फेंडशीप बढाया और मिलने का जाल बिछाया। कल्पतरु चौक पर मिलने के लिए समय निर्धारित हुआ। पुलिस ने पहले से ही जाल बिछाकर इंतजार कर रही थी। आते ही उसे चिन्हित किया गया और गिरफ्तार करके पूछताछ की। पहले टालमटोल करते हुए गुमराह किया। बाद में कडी पूछताछ के बाद अपराध कबूल कर लिया।
सांगवी पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका नाम संदीप भगवान हांडे उम्र 25,वाल्हेकरवाडी चिंचवड है। उसके पास से 24 तोला सोने के गहने और 20 हजार नगदी बरामद हुई। कोर्ट ने 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 आनंद भोईटे,सह पुलिस आयुक्त वाकड विभाग गणेश बिरादार के मार्गदर्शन में सांगवी के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रंगनाथ उंडे,पुलिस निरिक्षक(अपराध)अजय भोसले,जांच पथक टीम पुलिस उपनिरिक्षक यशवंत सालुंखे,हवालदार चंद्रकांत भिसे,कैलास केंगले,सुरेश भोजणे,रोहिदास बोर्हाडे,अरुण नरले,शशीकांत देवकांत,नितीन खोपकर,अनिल देवकर,शिमोन चांदेकर ने कार्रवाई में शामिल थे।