पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के हडपसर में चार युवकों ने मिलकर एक 15 वर्षीय नाबालिग लडकी से सामूहिक दुष्कर्म
करने की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पुणे शहर में खलबली मच गई है। पुलिस ने इस मामले में संभावित आरोपी को गिरफ्तार की है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लडकी दो दिन पहले घर में मामूली कहासुनी होने पर 26 अक्टूबर को बिना बताए घर से चली गई थी। उसी समय चार युवकों ने उसका अपहरण किया और दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस न आने पर घरवालों ने पुलिस में गुमशुदा की रिपोर्ट दायर करायी थी। पुणे ग्रामीण पुलिस को नाबालिग पीडिता सासवड परिसर से मिली। नाबालिग पीडिता ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है अन्य 2 आरोपियों की ताश में पुलिस जुटी है।संबधित पीड़िता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हडपसर पुलिस स्टेशन में पॉस्को,अपहरण,बलात्कार का मामला दर्ज किया है। दुष्कर्मियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।