पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस अपराध शाखा पिछले एक हफ्ते से लगातार कार्रवाई करते हुए क्राइम करने वालों की कमरतोड दी। 20 करोड का ड्रग्स,एटीएम चोरों को पकडकर 67 लाख नगदी बरामद के बाद आज 9 लाख कीमत का 37 किलो गांजा के साथ आरोपी को पकडने में सफल रही। यह कार्रवाई अपराध शाखा युनिट-1 ने की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार की सुबह 11.45 बजे भोसरी के लांडगे वस्ती में यह कार्रवाई हुई। दत्ता पुरुषोत्तम कल्याणी उम्र 25 लांडेवाडी भोसरी,मूल निवासी लातूर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस सिपाही नितीन खेसे ने भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के आदेशानुसार जीरो टॉलरेंस के तहत अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक उत्तम तांगडे शहर के अवैध धंधे पर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई को अंजाम दे रहे है। पुलिस कर्मचारी खेसे को गुप्त सूत्रों से पता चला कि शिवशक्ति कालोनी भोसरी परिसर में एक व्यक्ति संदेहास्पद हालत में दो भरे बोरे के साथ खडा है। पुलिस कर्मचारी जांच की तो बोरे के अंदर 37 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत 37 लाख रुपये है। गांजे के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार की।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,उपायुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ,सहायक आयुक्त आर आर पाटिल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक उत्तम तांगडे,सहायक उपनिरिक्षक रवींद्र गावंडे,आनंद बनसोडे,अमित गायकवाड,मनोज कुमार कमले,मारुति जायभाये,अंजनराव सोडगिर,नितीन खेसे,गणेश सावंत,विशाल भोईर,अमली पदार्थ विरोधक पथक के सहायक पुलिस उपनिरिक्षक राजन महाडिक,राजेंद्र बांबले,अजित कुटे,प्रसाद कलाटे की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।