पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने ऑलआउट कोबिंग ऑपरेशन चलाकर सैकडों नामचीन अपराधियों पर शिकंजा कसा। इसी दौरान क्राइम ब्रांच ब्रांच टीम ने अवैध रुप से रेख खनन के माफियाओं का पर्दाफाश करने में कामयाब रही। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश को गुप्तचर द्धारा जानकारी मिली थी कि चर्होली परिसर के इंद्रायणी नदी में बडे पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। सह पुलिस आयुक्त प्रशांत अमृतकर के मार्गदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक उत्तम तांगडे और डकैती विरोधी पथक की टीम ने चर्होली इंद्रायणी घाट पर पुलिस निरिक्षण करते समय पाया कि 4 ट्रैक्टर और 2 पोकलेन मशीन द्धारा अवैध रुप से रेत खनन शुरु है। नदी से रेत निकालकर कुछ दूरी पर रेत एकत्रित किया जा रहा था। पुलिस ने देर रात जाल बिछाकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार है-
1) केतन रामदास कोलते उम्र 27 नि.हवेली पुणे
2) योगेश सुरेश वालुंज उम्र 29,हवली पुणे
3) संदेश नंदकुमार कारले उम्र 25 खेड पुणे
4) दिफक भाउसो येले उम्र 28 शिरुर पुणे
5) अजहर मजहर शेख उम्र 29 लातूर
6) अंकुश अजय राम कुमार उम्र 19 तिवरा बिहार
7) अतुल बाबाजी येले उम्र 25 शिरुर पुणे
8) अर्जुन जीवन चव्हाण उम्र 19 यवतमाल
9) सोमल मौलानी पठाण उम्र 24 लातूर
10) सुधीर बालू राठोड उम्र 25 यवतमाल
11) विलास सुधराम येले उम्र 30 शिरुर पुणे
12 शारिक आरिफ पठाण उम्र 35 लातूर
13) रविकुमार श्रीराम धारीराम उम्र 21 झारखंड
14) सतीश लांडगे,भोसरी
इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 पोकलेन मशीन,4 ट्रैक्टर ट्राली समेत 14 ब्रास रेती,1 मोटर साइकिल,ऐसा कुल 1 करोड 31 लाख 28 हजार रुपये का माल बरामद किया है। भोसरी का रेत माफिया सतीश लांडगे फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार अवैध रेत खनन मामले के मुख्यसूत्रधार सतीश लांडगे,केतन रामदास कोलते और अजय बताए जा रहे है। कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सतीश लांडगे और अजय दो मुख्य आरोपी फरार है।
सूत्रों के माने तो रेत खनन माफियाओं को एक स्थानीय नेता और राजस्व विभाग के अधिकारी का आशीर्वाद प्राप्त है। इस कार्रवाई में बडी बात यह निकलकर सामने आयी कि मजदुरों को गिरफ्तार किया गया लेकिन रेत माफिया आज भी पुलिस के शिंकजे से कोसों दूर है। अवैध रेत खनन से राजस्व विभाग को करोडों रुपये का नुकसान हुआ है। रेत माफियाओं को किसका आशीर्वाद प्राप्त है? कौन राजनेता बचाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने इसकी जांच की कमान क्राइम ब्रांच के हाथ में सौंपी है। साथ ही आयुक्त खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। पुलिस आयुक्त की यह धडाके बाज कार्रवाई मानी जा रही है। दोषियों पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। ऐसा आयुक्त ने भरोसा दिलाया है।