पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) सिंहगढ़ रोड पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 लाख 30 हजार कीमत के 8 किलो गांजा जब्त किया। इस प्रकरण में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर वडगांव ब्रिज पर ऑपरेशन चलाया गया था। गिरफ्तार अमोल मधुकर खैरे (30) और श्रीकृष्ण सुभाष देवडे (24) हैं। पुलिस के अनुसार,सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में गश्त के दौरान वे वडगांव पुल पर दो लोग गांजा बेच रहे ऐसी खबर मिली थी। पुलिस ने वडगांव पुल के पास जाकर निरीक्षण करते समय वहां दो संदिग्ध बैठे थे और गांजा बेच रहे थे। पुलिस ने सभी को रंगे हाथ पकडकर उनके पास से गांजा बरामद की। आगे की जांच सिंहगढ पुलिस कर रही है।