पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के विरुद्ध पुणे के विश्रांतवाडी पुलिस स्टेशन में अपराध पंजिकृत हुआ है। गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंग द्धारा वसूली के लगाए गए आरोप के मुद्दे पर चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया। जिसमें भारी भीड जुटी। कोरोना नियमों के अनुसार पुणे जिले में किसी भी प्रकार के राजकीय,सामाजिक,धार्मिक सभा,मोर्चा,रैली पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पाटिल पर अपराध दर्ज किया है।
पुलिस स्टेशन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित 40 से 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परमबीर सिंह का पत्र शनिवार शाम को सामने आने के बाद,रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में,पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलका चौक पर आंदोलन किया। कोरोना अवधि के दौरान भीड़भाड़ वाली जगह पर काम न करने के सरकारी आदेश के बावजूद इन नियमों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में चंद्रकांत पाटिल सहित 40 से 50 लोगों के नाम शामिल हैं।