पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गिरीश महाजन पर अपहरण,फिरौती,मारपीट के आरोप के मामले में पुणे के कोथरुड में केस दर्ज हुआ है। साथ ही अन्य 29 लोगों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि जलगांव के मराठा विद्या प्रकाशक सहकारी समाज,संस्था के एक निदेशक के अपहरण का मामला है। अपहरण के बाद उससे जबर्दस्ती पद से इस्तीफा भी लिया गया।
महाजन समेत 29 पर केस दर्ज
पुणे के सहायक पुलिस आयुक्त मछिंद्र चव्हाण ने कहा कि विजय पाटिल उम्र 52 ने महाजन,तानाजी भोइट,निलेश भोइट,विरेंद्र भोले समेत 29 के खिलाफ केस दर्ज किया। यह घटना 2018 की है। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि आरोपियों से डरकर इतने दिनों से शिकायत नहीं की थी। दस्तावेज सौंपने के बहाने पुणे बुलाया गया और सदाशिव पेठ के एक फ्लैट में बंधक बनाकर मारपीट की।चाकू की नोंक पर 5 लाख नगदी वसूले और जर्बदस्ती निदेशक पद से इस्तीफा देने का बाध्य किया। जेब में रखे नगदी,सोने के जेवर लूट।
महाजन ने कहा राजनीतिक स्टंटबाजी
भाजपा नेता गिरीश महाजन ने अपने बचाव में कहा है कि पुणे में उनके खिलाफ दायर केस एक राजनीतिक स्टंटबाजी है सोची समझी साजिश है। सब जानते है कि मास्टरमाइंड कौन है? महाजन ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग की है। अपराध कहां हुआ? कब हुआ? पिटाई करने वाले लोग कौन थे? फोन को ट्रैक किया जाए दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।