पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के नए पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने आज अपना पदभार संभाला। अब तक रहे आयुक्त डॉ.के.व्यंकेशम ने स्वागत किया और चॉर्ज सौंपा। दो दिन पहले महाराष्ट्र के करीबन 50 आला अफसरों की बदली हुई थी। इसके 15 दिन पहले पिंपरी चिंचवड शहर के पुलिस आयुक्त संदीप विष्णोई की बदली हुई और नए आयुक्त कृष्णा प्रकाश को भेजा गया।
पुणे और पिंपरी चिंचवड शहर के दोनों नए पुलिस आयुक्त बदली होकर आए है। कृष्णा प्रकाश का मिशन शहर में अमन शांति और कानून राज की स्थापना और अवैध धंधा समाप्त करके जीरो टॉलरेंस बनाना है। जबकि पुणे के नए पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने पहले ही दिन बेसिक पुलिसिंग तथा तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। यहां काम करने का अवसर मिला है यह मैं मेरा सौभाग्य समझता हूं। ऐसा गुप्ता ने आज पत्रकारों को कहा।
पुणे शहर सुंदर है। सांस्कृतिक शहर के तौर पर पहचान होनेवाला पुणे अब आईटी हब के तौर पर भी जाना जाता है। यहां पर पूर्व आयुक्त डॉ. व्यंकटेशम ने शुरू किए हुए सभी उपक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इसके अलावा और भी कई नए उपक्रम शुरू किए जाएंगे। शहर में कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए बेसिक पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पुलिस के काम में तकनीक के इस्तमाल को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अगले चार से पांच दिन शहर पुलिस दल के विविध घटकों का अध्ययन कर पूरी जानकारी लेने के बाद अगली रूपरेखा तय की जाएगी। यह भी गुप्ता ने स्पष्ट किया।