पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे पुलिस के बाद अब पिंपरी चिंचवड शहर की पुलिस ने गैंगस्टर गजानन मारणे के खिलाफ शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। कडी कार्रवाई करते हुए 17 गुर्गों को गिरफ्तार की जो जुलुस में शामिल थे। जबकि 9 से अधिक गुर्गे अभी भी फरार है। तलेगांव पुलिस में मामला दर्ज है।
15 फरवरी को गैंगस्टर गजानन मारणे तालोज जेल से छूटने के बाद अपने गुर्गों के साथ 30-40 गाडियों का काफिला लेकर निकला। उर्से टोलनाका के पास फूड मॉल के पास रुका और गैरकानूनी जमाव किया। फटाका फोडे,शोरशराबा करके परिसर में ड्रोन कैमरा से चित्रीकरण करते हुए दहशत फैलाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिरगांव पुलिस चौकी तलेगांव पुलिस स्टेशन ने अपराध पंजिकृत किया।
19 फरवरी को इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 9 से ज्यादा लोग गिरफ्तार होना बाकी है। गिरफ्तार गुर्गों का नाम इस प्रकार है- सागर थिटमे उम्र 25 धायरी पुणे,संतोष शेलार उम्र 36 कोंढवे धावडे पुणे,रघुनाथ किरवे उम्र 49 भोर पुणे,सागर शेडे उम्र 29 कोंडवे धावडे,आशिष अवगडे उम्र 26 उत्तमनगर पुणे,अनिल मदने उम्र 42 औंध पुणे,मयुर गाडे उम्र 21,व्यंकटेश स्वर्पराज उम्र 36 धानोरी पुणे,शुभम धुमणे उम्र 23 धानोरी,शैलेश गावडे उम्र 30 चिंचवड,अखिल उभाले उम्र 27 विश्रांतवाडी,अभिजीत घारे उम्र 35 बेबडओव्हाल,अनिल जाधव उम्र 37 पुरंदर,निलेश जगताप उम्र 39 पुरंदर,रोहन साठे उम्र 34 येरवडा,योगेश कावली उम्र 34 चिंचवड को गिरफ्तार किया गया।
जबकि गजानन पांडुरंग मारणे,रुपेश कृष्णराव मारणे,सचिन आप्पा ताकवले,श्रीकांत संभाजी पवार,अनंता ज्ञानोबा कदम,प्रदिप दत्तात्रय कंदारे,बापू श्रीमंत बाबर,गणेश नामदेव हुंडारे,सुनिल नामदेव बनसोडे समेत अन्य साथिदार फरार है। इनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीम को लगाया गया है। इस मामले में 1 ड्रोन कैमरा,विभिन्न कंपनियों की महंगी 11 गाडी,12 मोबाईल पुलिस ने जब्त की है। 150-200 वाहन और आरोपियों को गिरफ्तार करना अभी बाकी है। इस काम के लिए पुलिस का 9 दस्ता तैयार किया गया है। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की एक्सपर्ट टीम को लगाया गया है। अपराधियों को जो मदद किया अथवा जो मदद कर रहा है ऐसे लोगों की जानकारी खंगालने का काम पुलिस कर रही है।
पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उप आयुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ,पुलिस उपआयुक्त परिमंडल-2 आनंद भोइटे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शाखा-1 के प्रशांत अमृतकर,सहायक पुलिस आयुक्त संजय नाईक पाटिल,किशोर म्हसवडे,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक,उपनिरिक्षक शिरगांव चौकी और तलेगांव पुलिस स्टेशन की टीम आगे की जांच कर रही है।