पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) खूंखार अपराधी गजा मारणे के गुंडों द्वारा तलोजा जेल से पुणे तक जुलूस निकाला गया। भाजपा के पूर्व सांसद संजय काकड़े को क्राइम ब्रांच ने कथित रूप से जुलूस की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जुलूस में 300 से अधिक चार पहिया वाहनों ने भाग लिया जैसे ही जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,पूरे राज्य में एक चर्चा शुरू हो गई्। तलोजा से पुणे तक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
कुछ लग्जरी कारों को भी जब्त किया गया। इस बीच गाजा माराने को गिरफ्तार कर येरवडा जेल भेज दिया गया। इसके बाद से जुलूस में कई बड़े लोगों के नाम सामने आए्। मारणे के जूलूस को मदद करने के आरोप में भाजपा के पूर्व सांसद संजय काकड़े को आज अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। इससे शहर की राजनीति में हलचल मच गई है।