पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) मौजमस्ती और पैसा कमाने की ललक ने कॉलेज में पढने वाले दो विद्यार्थियों को चोर बना दिया। पिंपरी चिंचवड क्राइम ब्रांच युनिट-3 ने एक बडी कार्रवाई करते हुए 15 बुलेट और बाइक जब्त किया। इस चोरी के मामले में दो कॉलेज स्डुडेंट को गिरफ्तार किया गया है। इनका एक साथी अभी फरार है। इसमें से एक विद्यार्थी 307 का अपराधी भी है। जब्त गाडियों की कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये है। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी। इस अवसर पर अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ,क्राइम ब्रांच युनिट-3 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर बाबर और उनकी टीम उपस्थित थे।
पिंपरी चिंचवड शहर में बुलेट गाडियों की चोरी की घटना में वृद्धि देखने को मिल रही थी। आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने इस पर बारिक नजर रखने और चोरों के गिरोह को पकडने के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस शहर में हुई बुलेट चोरियों के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की। मुंबई घाटकोपर का रहने वाला अमोल शिवाजी ढोबले चोरी करते द्ेखा गया। उसके अन्य साथीदारों की जानकारी संकलित की गई। क्राइम ब्रांच युनिट-3 के पुलिस उपनिरिक्षक प्रसन्न जर्हाड,गिरीश चामले,पुलिस उपनिरिक्षक व टीम ने चाकण सीमा में वाहन चोरी प्रतिबंधात्मक पेट्रोलिंग कर रहे थे। प्रमोद ढाकणे और योगेश्वर कोलेकर को गुप्त सूत्रों से खबर मिली कि आरोपी अमोल ढोबले अपने साथीदार विशाल खैरे व विशाल मगर मोशी टोलनाका में चोरी के बुलेट विक्री करने के लिए आ रहे है। पुलिस ने जाल बिछाकर विशाल मगर उम्र 20 नि.लेहणेवाडी,जामखेड और विशाल खैरे उम्र 21 नि.भुतडाता जामखेड को बुलेट समेत गिरफ्तार किया गया। लेकिन अमोल ढोबले फरार होने में सफल रहा।
दोनों विशाल नामक युवक कालेज में पढाई करते है। मौजमस्ती व पैसा कमाने के लिए बुलेट की चोरियां करते थे। बुलेट महंगी गाडी होने की वजह से अच्छी कीमत मिल जाती थी। इसलिए बुलेट को ही टारगेट करते थे। दोनों आरापियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और चोरी की बुलेट,बाइक जामखेड में एकत्रित करके रखे थे। वहां से पुलिस ने 12 बुलेट,2 मोटरसाइकिल,1 अपाची मोटरसाइकिल,1 अॅक्टीवा मोपेड ऐसा कुल मिलाकर 20 लाख 50 हजार रुपये कीमत की गाडियां जब्त की गई। पिंपरी चिंचवड,पुणे ग्रामीण,नवी मुंबई,ठाणे में चोरी के मामले दर्ज है। विशाल मगर उम्र 20 के विरुद्ध जामखेड में फायरिंग करके जान से मारने का प्रयास का अपराध दर्ज है।