पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) हिंजवडी पुलिस ने एक अजीबोगरीब हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाब रही जो बेहद जटिल कठिन कार्य था। कालेवाडी के राजवाडेनगर साईश्रद्धा कालोनी में रहने वाला हत्यारा मेहबूब दस्तगीर शेख ने फिल्मी स्टाइल में एक व्यक्ति की केवल इसलिए हत्या की क्योंकि उसे अपनी हत्या होने का प्रमाण जुटाना था और कर्ज देने वालों से बचना था। हत्या के बाद बॉडी को हिंजवडी के एक सूनसान दरगाह के पास ज्वलनशील पदार्थ से जलाया और वहां उसकी जेब में अपने खुद की बॉडी जलने के सबूत रखा ताकि लोगों को विश्वास हो जाए कि वो मर चुका है। मगर हिंजवडी पुलिस के आगे चालाकी काम नहीं आयी और उसे गिरफ्तार करके सारे राज से पर्दा उठा दिया। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी।
कृष्ण प्रकाश ने बताया कि हत्यारोपी मेहबूब दस्तगीर शेख ने दो विवाह किया है। लोगों से कर्ज लेकर कर्जदार हो गया था। कर्ज इतना ज्यादा हो गया कि मुंह छुपाए इधर उधर घूमता था। पुलिस को 29 नवंबर की सुबह 11 बजे उदनशाहवली दरगाह के पास खाली जगह मुंबई बैंगलोर रोड के पास एक अर्धजली बॉडी मिली। बॉडी के कपडे की जेब से एक चिटठी पुलिस को बरामद हुई। चिट्ठी भी अर्धजली हालत में थी। पुलिस ने जानकारी संकलित की तो मृतक का नाम संदीप पुंडलिक माईनकर नि.म्हाडा सोसायटी संत तुकारामनगर पाया गया। मृतक वल्लभनगर एसटी स्टैंड के पास शिवभोजन थाली में हररोज भोजन किया करता था। बाहर खाता था कहीं भी सो जाता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने हत्या की। कुछ जानकारी पुलिस को और प्राप्त हुई। पुलिस गायब होने की सूची को खंगालना शूरु की। इसमें मेहबूब दस्तगीर शेख का नाम भी था। इसी धागे को पकडकर पुलिस आगे बढी। पता चला कि शेख कर्जदार था। दो पत्नी है। दिल्ली में होने की खबर लगी। पुलिस दिल्ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच पथक वापस आया। इसी बीच पुणे की ओर परिवार के साथ ट्रेन में आने की खबर मिली। पुलिस ने दौंड स्टेशन में ट्रेन से गिरफ्तार करने में कामयाब रही। उसके पास से एक स्टैम्प पेपर मिला जिसमें लिखा था कि मैं करोडों का कर्जदार हूं मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरा शव बाणेर परिसर में मिलेगा। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले, पुलिस उपआयुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ, पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे,सहायक पुलिस आयुक्त आर आर पाटिल,वाकड विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त गणेश बिरादार के मार्गदर्शन में हिंजवडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक बालकृष्ण सावंत,पुलिस निरिक्षक अजय जोगदंड,उद्धव खाडे,जांच पथक के सहायक पुलिस निरिक्षक सागर काटे,बंडू मारणे,किरण पवार,महेश वायबले,आतिक शेख,हनुमंत कुंभार,कुणाल शिंदे,गणेश शिंदे,विजय घाडगे,रितेश कोली,चंद्रकांत गडदे,कारभारी पवार,अमरिश देशमुख,अजीनाथ ओबासे,गोविंद चव्हाण,मोहम्मद नदाफ,प्रविण दले,सुभाष गुरव,प्रशांत सईद,शंकर चिचंकर की टीम ने कार्रवाई की।