पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) चाकण के महालुंगे एमआयडीसी के सदानंद टुल्स कंपनी की जगह सपाटीकरण का ठेका पाने के लिए अथवा बदले में 50 हजार रुपये महिना गुंडाटैक्स देने की धमकी देने वाल शातिर बदमाश संतोष मांजरे उम्र 29 नि.कोरेगांव खुर्द को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फरियादी विजय राउत की शिकायत पर पुलिस को आरोपी की तलाश थी। सफेद रंग की स्विफ्ट में आरोपी के आने की खबर मिली। महालुंगे पुलिस चौकी के अपराध शाखा व प्रतिबंधक पथक ने भाम नदी पुल के पास जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार की।
आरोपी के पास से एक पिस्टल,6 गोलियां,3 कोयता,1 तलवार जब्त की गई। आरोपी संतोष मांजरे एक अपराधी पृष्ठभूमि का है। 2013 में दो व्यक्तियों पर कोयता से हमला करके हत्या की थी। 2019 तक येरवडा जेल में बंद था।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर,सहायक पुलिस आयुक्त गणेश बिरादार,पुलिस निरिक्षक अरविंद पवार के मार्गदर्शन में उपनिरिक्षक ज्ञानेश्वर दलवी,चंदु गवारी,राजू कोणकेरी,अमोल बोराटे,पवन वाजे,विठ्ठल वाडेकर,शिवाजी लोखंडे,संतोष काले,हिरामन सांगडे,शरद खैरे ने कार्रवाई की।