पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के मावल में अंधविश्वास के चलते एक 8 महीने की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पति और ससुर ने उसे पेट के दर्द की शिकायत पर तांत्रिक के पास इलाज के लिए भेजा था। तांत्रिक के इलाज से महिला की हालत और बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोनावला पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह मामला मावल के शिलिम गांव का है। महिला गर्भवती थी प्रसव की पीडा शुरु हुई। अस्पताल न ले जाकर तांत्रिक के पास ले गए। अंधविश्वास के चक्कर में महिला की जान पर बन आयी। फिर डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी और महिला की जान चली गई। महिला के पेट में दो शिशू पल रहे थे। पुलिस स्थानीय निवासी आरोपी बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। मृतक महिला के पिता को जब यह लापरवाही की खबर लगी तो पति और ससूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने सास,ससुर,देवर,तांत्रिक के खिलाफ अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून 2013 के तहत केस दर्ज की है।
लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के निरिक्षक संदीप घोरपडे ने कहा कि दीपाली बिक्कर नामक गर्भवती महिला की मृत्यू घर वालों की लापरवाही की वजह से हुई। इसका विवाह 11 महिने पूर्व हुई थी। पति के जिद के चलते तांत्रिक के पास महिला को जाना पडा। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।