पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत गहुंजे में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरु भारत-इंग्लैंड मैच में सट्टा लगाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को वाकड पुलिस ने तीन ठिकानों पर छापा मारकर रंगेहाथ गिरफ्तार करने में कामयाब रही। यह छापा बीती रात को मारा गया। जिसमें कुल 33 क्रिकेट सटोरियों को गिरफ्तार करके 45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस दल पर प्राणघातक हमला भी हुआ। लेकिन पुलिस अपनी तैयारी से गई थी इसलिए किसी अनहोनी घटना नहीं हुई। बाद में सारे सटोरिए अपने आपको सरेंडर कर दिए। इन पर कडी कार्रवाई की जाएगी। दो मुख्यसूत्रधार फरार है उनको भी शीघ्र गिरफतार कर लिया जाएगा। ऐसी जानकारी पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने बताया कि वाकड पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ.विवेक मुगलीकर के कुशल नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई थी। देहूरोड के पास गहुंजे स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड का दूसरा मैच शुरु था। बगल की हाईराइज बिल्डिंग में एक सटोरियों की टोेली आकर ठहरी थी। दूसरी टोली स्टेडियम के सामने स्थित जंगल की पहाडी में छुपे थे। लेमिनटरी होटल पुणे में ठहरे थे। पहली जगह छापामारी में डॉ.विवेक मुगलीकर और उनके साथ पुलिस उपनिरिक्षक अभिजित जाधव थे। दूसरी जगह पुलिस निरिक्षक संतोष पाटिल और उनकी टीम थी और तीसरी जगह पुलिस निरिक्षक पदभाने और उनकी टीम ने छापा मारा।
क्रिकेट सटोरियों द्धारा एक बॉल पर सेंकडों में सट्टा लगाते थे। छापेमारी के दौरान 74 मोबाईल,3 लैपटॉप,8 कैमरा,दुरबीन,विदेशी नोट आदि बरामद किया। इसमें से आठ लोगों को घोरडेश्वर पहाडी से गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश के 5, हरियाणा के 13,महाराष्ट्र के 11,राजस्थान 1,यूपी 1,गोवा पुर्तगाल से 1 आरोपी हिरासत में लिए गए। 1 लाख 26 हजार की नगदी और विदेशी 28 हजार की नगदी बरामद की गई। फोर्ड इनडिवर गाडी बरामद की गई। सभी सटोरियों पर धारा 353 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय में अंतर्गत गलत काम करने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है। ऐसे अपराधियों को पुलिस नेस्तानबुद करने का काम करेगी। उनकी जगह जेल में होगी।