कोलकाता(व्हीएसआरएस न्यूज) पश्चिम बंगाल ममता सरकार और भाजपा के बीच नूराकुश्ती का खेल चल रहा है। बिहार चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव होना है। इसी के चलते भाजपा अपनी जमीन को मजबुत करने के लिए आज सचिवालय कूच की। पुलिस ने रोका तो पत्थर फेंके। ममता की पुलिस पहले से ही लाठियां भांजने के लिए तैयार थी। लाठीचार्ज में कई भाजपाई कार्यकर्ता,नेता बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैसे के गोले छोडे।
इस बीच भाजपा के महासचिव कैलास विजयवर्गीय धरना पर बैठ गए है। ममता जानबुझकर लाठियां चलवाने का काम कर रही है ऐसा आरोप कैलास ने लगाया।
पश्चिम बंगाल में मामला बढ़ता जा रहा है। भाजपा सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कोलकाता में जगह-जगह प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। बंगाल की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यहां पर वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है ममता सरकार डरी हुई है। राज्य सचिवालय बंद कर दिया गया है। हालांकि सचिवालय को बंद करने के पीछे सरकार ने सैनिटेशन का काम होना बताया है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता लाठीचार्ज के बाद फिर से सड़क पर डट गए हैं।