आगरा| व्हीएसआरएस न्यूज: दर्जनों गांवों के लोगों को शहर से सीधे जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पैटून पुल का निर्माण कराया जा रहा है। खंदौली क्षेत्र को दयालबाग क्षेत्र से सीधे जोड़ने के लिए दो पैटून पुल के लिए धनराशि जारी हो चुकी है। मानसून के कारण पुल का निर्माण अभी नहीं हो पा रहा है, जो सितंबर से आरंभ होगा। बारिश के दिनों में सुरक्षा की दृष्टि से तीन महीने के लिए बने हुए पैटून पुलों को भी हटा दिया जाता है।
मिली जानकारी अनुसार विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के प्रयास से नगला चतुरा से सिकंदरपुर के लिए पैटून पुल फरवरी में स्वीकृत हुआ था। इससे आस-पास के गांव के किसानों, छात्रों के लिए आगरा की दूरी 22 किलोमीटर से घटकर 12 किलोमीटर रह जाएगी। इसी बीच क्षेत्रीय लोगों ने दूसरे पुल की भी मांग उठाई, जो गिजौली से अानंदी भैरो के मध्य बनवाने के लिए स्वीकृत कराया गया।
आपको बताते चले की इससे आगरा आने वाले किसानों के लिए दूरी 32 से घटकर 15 किलोमीटर रह जाएगी। विधायक के प्रयास से दोनों पुल स्वीकृत होने के साथ ही उसकी धनराशि जारी हो गई है। गिजौली पैटून पुल के लिए 73 लाख और चतुरा पैटून पुल के लिए 68 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। निर्माण कार्य अभी लंबित है। इन पुल के बनने से बाजार करने और व्यापार करने आने वालों को विशेष लाभ मिलेगा।
इस बारे मे विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने बताया की बारिश के कारण पैटून पुल का कार्य रुका हुआ है। धनराशि जारी हाे चुकी है। मानसून बाद कार्य तेजी से कराया जाएगा, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिल सके।