कानपुर।व्हीएसआरएस संवाददाता: विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन कानपुर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम मेहरौली में बैठक हुई | जिसमें जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह अनुज ने संगठन से जुड़ने के लिए सभी को पूरी जानकारी दी| इसमें विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई|
बैठक में भीतरगांव ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार,राजू यादव, देवेंद्र कुमार, हिमांशु साहू आदि मौजूद थे | बैठक में नए पदाधिकारियों को जोड़ा गया और गणमान्य लोगों को कैलेंडर देकर जिला अध्यक्ष ने सम्मानित किया|
आपको बताते चलें कि विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन भारतवर्ष विभिन्न राज्यों में अपनी अलग सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करता है। जिनमें मुख्यत समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा स्वास्थ और रोजगार पहुंचना है।