अयोध्या। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के रुदौली तहसील क्षेत्र के मवई थाना अन्तर्गत एक गांव में दबंगो ने एक महिला की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया और पीड़ित महिला थाना व तहसील का चक्कर लगाती रही। कहीं से न्याय न मिलने पर न्यायालय की शरण ली।आपको बता दें कि
मामला मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जैसुखपुर गांव का है जहां की पीड़ित महिला जीनत बानो पुत्री स्वर्गीय कमरुद्दीन का गांव में एक पुश्तैनी आवासीय प्लाट 50 बाई 30 लगभग 15 सौ वर्ग फिट है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि मसीउद्दीन पुत्र स्व0 इदरीश,महताब आलम पुत्र मसीउद्दीन व मसीउद्दीन पुत्र इदरीश अपनी दबंगई के बल कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं।पीड़ित महिला ने मवई थाना व क्षेत्राधिकारी रुदौली व एसडीएम रूदौली को निर्माण रोकने के लिए शिकायती पत्र दिया लेकिन पीड़ित महिला को दबंगो के आगे प्रशासन से न्याय नहीं मिल सका।
पीड़ित महिला ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने सबका साथ विकास की बात करती है लेकिन मवई पुलिस उनके अरमानों पर पानी फेरने का काम रही है.और न्याय देने के बजाय धनके बल पर दबंगो का साथ देने का कार्य कर रही है।
पीड़ित महिला जीनत बनो ने उच्चाधिकारियों आईजी,डीआईजी, जिला अधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दबंगो द्दारा जबरन किये जा रहे निर्माण को रोकने की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उच्चाधिकारियों के यहां शिकायत करने के बाद भी दबंगों के धन बल के आगे मवई पुलिस से पीड़ित महिला जीनत बानों को न्याय नहीं मिला।
पीड़ित महिला ने बताया कि मैं अपने पिता की इकलौती औलाद हूं और इस आवासीय ज़मीन पर मेरा ही हक़ है जिसपर उपरोक्त दबंगो द्दारा किये जा रहे निर्माण को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर उच्चाधिकारियों को दी गई तमाम शिकायतों के बाद भी प्रशासन से न्याय नहीं मिला।
जीनत बानो ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से न्याय न मिलने पर मजबूर होकर सक्षम न्यायालय की शरण ली है।