कानपुर(व्हीएसआरएस न्यूज) कानपुर में अपने भाई के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख का गबन और ढाई लाख की चोरी करने का आरोप लगाते हुए 73 वर्षीय वृद्ध ने 71 वर्षीय पत्नी को तलाक के लिए लीगल नोटिस दिया है। यशोदा नगर निवासी अशोक कुमार दीक्षित का विवाह 5 मई 1968 को सुषमा के साथ हुआ था। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व कर्मचारी अशोक ने अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के माध्यम से पत्नी सुषमा को लीगल नोटिस भेजा है।
इसमें कहा कि जब तक वह नौकरी पर था, सब ठीक था लेकिन 2008 में सेवानिवृत्ति के बाद से ही सुषमा का व्यवहार अपमानजनक हो गया। दोनों पुत्रों व पुत्रवधुओं को उसके खिलाफ कर दिया। अपने भाई के कहने पर सुषमा घर से ढाई लाख रुपए चुराकर ले गई। नोटबंदी के दौरान भी दोनों साढ़े तीन लाख का गबन कर चुके हैं। दोनों से जानमाल का खतरा है।
इसके चलते अशोक को घर से दूर किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। अधिवक्ता फाइटर ने बताया कि अपने मुवक्किल अशोक की ओर से उनकी पत्नी सुषमा को कानूनी नोटिस भेजा गया है।