अलीगढ़| व्हीएसआरएस न्यूज: वैश्विक महमारी कोरोना काल में अनेेेक मरीजों के लिए सांसें बचा पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं आक्सीजन गैस को लेकर मनमानी के मामले सामने आ रहे हैं। आक्सीजन की किल्लत झेल रहे जिले का एक प्लांट तो 25 दिन से बंद है। 250 से 400 सिलेंडर तक की उत्पादन क्षमता वाले इस प्लांट को प्रशासन लिक्विड ही नहीं दिला रहा। जबकि अन्य दो प्लांटों को दी जा रही है। यह प्लांट भी यदि चालू रहे तो आक्सीजन की उपलब्धता बढ़ सकती है। ऐसा न होने के लिए प्लांट संचालक ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकित बिना देरी के अस्पतालों में आक्सीजन पहुंचाने की है। अधिकतर कोविड अस्पताल रामघाट रोड पर ही हैं। ऐसे में तालानगरी से यहां जल्द आक्सीजन पहुंच जाती है। गोंडा रोड का प्लांट शहर से बाहर है। इस प्लांट को भी चालू कराने के लिए बुधवार को शहर विधाकय संजीव राजा प्लांट संचालक व कुछ व्यापारी नेताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट के पास गए। इस दौरान जल्द लिक्विड उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है।
जिलेे में चार आक्सीजन प्लांट
मिली जानकारी अनुसार जिले में चार आक्सीजन प्लांट हैं। कासिमपुर पावर हाउस स्थित राधा इंडस्ट्रियल गैसेज में हवा से आक्सीजन तैयार की जाती है। इसकी क्षमता 400 सिलेंडर की है। ताला नगरी सेक्टर वन स्थित राधिका एयर प्रोडक्ट व सेक्टर टू स्थित केसी गैसेज इंडस्ट्रीज की क्षमता 250-250 सिलिंडर प्रतिदिन की है। ये तीनों प्लांट चालू हैं। तालानगरी स्थित दोनों प्लांटों को सात-सात टन लिक्विड की सप्लाई हर दूसरे -तीसरे दिन उपलब्ध हो रही है। गोंडा रोड स्थित एएस आक्सीजन प्लांट की क्षमता 250 से 400 सिलेंडर प्रतिदिन की है। लेकिन इस प्लांट को 25 दिन से लिक्विड नहीं मिला है। इसके चलते यह प्लांट बंद है।
वही प्लांट संचालक सुरेश चंद्र ने पेठा ने बताया कि प्लांट को लिक्विड प्रशासन उपलब्ध कराता है। हमने भी उनके पास डिमांड भेजी, लेकिन लिक्विड नहीं दिया गया। प्रशासन भेदभाव कर रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़ा हुआ हूं।