लखनऊ(व्हीएसआरएस न्यूज) बहुप्रतिक्षित उत्तर प्रदेश का पंचायत चुनाव का एलान आखिरकार हो गया। कुल चार चरणों में मतदान कराने की निर्णय लिया गया। 15,19,26,29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 2 मई को होगी। चुनाव आयोग ने आज पत्रकार परिषद में यह घोषणा की।
प्रथम चरण में इन जिलों में मतदान
गाजियाबाद,सहारनपुर,रामपुर,बरेली,हाथरस,आगरा,कानपुर नगर,झांसी,महोबा,प्रयागराज,रायबरेली,हरदोई,अयोध्या,श्रावस्ती, संतकबीर नगर,गोरखपुर,जौनपुर,भदोही।
दूसरे चरण में यहां होगा मतदान:
मुजफ्फरनगर,बागपत,गौतमबुध नगर,बिजनौर, मरोहा,बदायूं,एटा,मैनपुरी,कन्नौज,इटावा,ललितपुर,चित्रकूट,प्रतापगढ़,लखनऊ, लखीमपुर खीरी,सुल्तानपुर,गोंडा,महाराजगंज,वाराणसी और आजमगढ़।
तीसरे चरण का मतदान :
शामली,मेरठ,मुरादाबाद,पीलीभीत,कासगंज,फिरोजाबाद,औरैया,कानपुर देहात,जालौन,हमीरपुर,फतेहपुर,उन्नाव,अमेठी,बाराबंकी, बलरामपुर,सिद्धार्थनगर,देवरिया,चंदौली,मिर्जापुर और बलिया।
चौथे चरण का मतदान :
बुलंदशहर,हापुड़,संभल,शाहजहांपुर,अलीगढ़,मथुरा,फर्रुखाबाद,बांदा,कौशांबी,सीतापुर,अंबेडकरनगर,बहराइच,बस्ती कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जिले में मतदान होगा।
स्थिति पर एक नजर
ग्राम पंचायत की संख्या -58,189
ग्राम पंचायत के वार्ड – 7, 32, 563
क्षेत्र पंचायत – 826
क्षेत्र पंचायत के वार्ड -75855
जिला पंचायत – 75
जिला पंचायत के वार्ड -3051
मतदान केंद्रों की संख्या – 80762
मतदान स्थल- 203050
मतदाताओं की संख्या – 12.39 करोड़
पुरूष मतदाता – 53.01 प्रतिशत
महिला मतदाता – 46.99 प्रतिशत
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share