लखनऊ(व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध और लगातार बैकफुट पर जा रही योगी सरकार ने नवरात्र के पावन पर्व पर आज नारी शक्ति को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी जगह आरक्षित रखने की घोषणा की। पुलिस नौकरियों में 20 प्रतिशत अब नारी शक्ति दिखायी देगी। बहन बेटियोंके सम्मान के साथ खिलवाड करेगा सरकार कानून के दायरे में ठोस कार्रवाई करेगी। महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के पहले चरण 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे योगी बाबा ने राज्य की महिलाओं को भरोसा दिलाया।
बलरामपुर में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह जिला विकास और समृद्धि के नए पायदान पर लाने की चुनौति को स्वीकार करते हुए 500 करोड की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। बता दें कि लखनऊ समेत मंडल के सभी जिलों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 180 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। पहले चरण में 17 से 25 अक्टूबर तक अभियान चलेगा और समापन अप्रैल में होगा।
बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में 1,75,000 टेस्ट प्रतिदिन हो रहा है। कोरोना वॉरियर्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर कोई भारत की सफलता पर उंगली उठाकर भारत के दुश्मनों के साथ खड़ा होता है तो उनकी निष्ठा पर प्रश्न खड़ा होना स्वाभाविक है।