अयोध्या(व्हीएसआरएस न्यूज) रामलला मंदिर बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रामलला के लिए 613 किलो का घंटा तमिलनाडु से मंगवाया गया है। रामभक्त अपनी इच्छा शक्ति से विभिन्न प्रकार के भेंट वस्तु अर्पण कर रहे है। अब तक करोडों रुपये का चढ़ावा आ चुका है।
तमिलनाडु के रामेश्वर से 4500 किमी की दूरी तय करके 613 किलो का घंटा रामलला को भेंट के रुप में आया है।इस घंट की विशेषता यह है कि इसकी ध्वनि कई किमी दूर दराज तक सुनाई देगी। इसे लीगल राइट काउंसिल ने भेंट की है।
दरअसल,17 सितंबर को रामेश्वरम् से निकली राम रथयात्रा 21 दिन में 10 राज्यों से होकर बुधवार को अयोध्या पहुंच गई। यात्रा में कुल 18 लोग शामिल थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में पूजन के बाद तमिलनाडु की महिला राजलक्ष्मी मांडा ने राम मंदिर ट्रस्ट को घंटा भेंट किया। इस मौके पर सांसद, नगर विधायक, महापौर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।